,

Postcard Campaign: खाद्य भवन प्रस्ताव के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान शुरू

Postcard Campaign: Postcard campaign launched to protest Food Building proposal

Postcard Campaign: नापतौल मुख्यालय परिसर में प्रस्तावित खाद्य भवन के निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस खाद्य भवन के प्रस्ताव को रद्द कराने और परिसर में मौजूद पुराने व बड़े पेड़ों को बचाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान भोपाल सहित प्रदेशभर के नापतौल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा है।

Postcard Campaign: मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव को भेजे जा रहे पोस्टकार्ड

संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी दो पोस्टकार्ड भेज रहा है—एक मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन को तथा दूसरा अपर मुख्य सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग को। पोस्टकार्ड के माध्यम से खाद्य भवन का प्रस्ताव रद्द करने और मुख्यालय परिसर की हरियाली को संरक्षित रखने की मांग की जा रही है।

Postcard Campaign: 22 से 30 जनवरी तक काली पट्टी और प्रतीकात्मक विरोध

उमाशंकर तिवारी ने जानकारी दी कि प्रस्ताव के विरोध में 22 जनवरी से 30 जनवरी तक अधिकारी और कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। वहीं 22 जनवरी, गुरुवार को कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक रूप से पेड़ों से चिपककर विरोध प्रदर्शन किया, ताकि शासन का ध्यान पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारियों की भावनाओं की ओर आकर्षित किया जा सके।

READ ALSO: Dehli : टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाक मैच पर रार, शशि थरूर बोले— ‘खेल का राजनीतिकरण शर्मनाक’

संघर्ष समिति का कहना है कि नापतौल मुख्यालय परिसर न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी आवश्यक है, ऐसे में यहां पेड़ों की कटाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…