रिपोर्ट: अफजाल अहमद
Police take major action. जालौन जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बरामद कच्ची शराब को नष्ट कराया। यह कार्रवाई कोंच कोतवाली क्षेत्र में पहाड़गांव कैलिया बाईपास रोड पर की गई।
Police take major action. 467 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 37 मुकदमों में बरामद की गई अवैध कच्ची शराब का नष्टीकरण किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 467 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया।

Police take major action. सीओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी (सीओ) परमेश्वर प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। पुलिस टीम ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अवैध शराब को नष्ट किया।
Police take major action. अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।





