खंडवा में ट्रैक्टर ट्राली हादसे में 11 लोगों की मौत के मामले में फरार ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal

खंडवा: गुरुवार को माता जी के विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हुए थी। हादसे के बाद से फरार ड्राइवर दीपक किराड़े को पुलिस ने धुलकोट के जंगल से हिरासत में ले लिया है। आरोपी से अब पंधाना थाना पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है

खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र पाढर फाटा गांव में गुरुवार को माताजी के विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 11 लोगो की मौत हो गई थी। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें खंडवा के जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस हादसे में फरार ट्रैक्टर ड्राइवर धुलकोट के जंगल से पकड़ाया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर दीपक के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है

दूसरी और आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर दीपक ने कहा कि आयोजन समिति वाले ही जबरन मुझे बैकवाटर में ले गए थे। मुझे किसी ने नहीं बताया कि वहां पुलिया टूटी हुई है। मैं खुद ट्रैक्टर के नीचे 15 मिनट तक फंसा रहा। मेरे सिर में चोट लगी हैं। फिर भी मैंने तीन बच्चों को जिंदा बाहर निकाला हैं। हादसे में मेरे भतीजे आयुष की भी मौत हो गई हैं। जबकि मेरी चचेरी दो बहनें घायल हैं।

बता दें, खंडवा में गुरुवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान डैम के बैक वाटर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से 11 लोगों की जान चली गई थी। ट्रॉली में दुर्गा प्रतिमा के साथ करीब 30 लोग सवार थे। जान गंवाने वालों में 8 साल की बच्ची से लेकर 25 साल तक की महिला शामिल है

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र