,

Supaul सिमराही नगर पंचायत: 2.49 करोड़ की सरकारी खरीदारी में धांधली का आरोप, ‘नालंदा कनेक्शन’ पर उठे सवाल

Supaul

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul : बिहार के सुपौल जिले के सिमराही नगर पंचायत में सरकारी खजाने के कथित दुरुपयोग का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। आरटीआई कार्यकर्ता और जन सुराज के नेता अनिल कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी (EO) वीणा वैशाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला जेम (GeM) पोर्टल के जरिए की गई करीब 2.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध खरीदारी से जुड़ा है।

Supaul महज 17 दिनों में करोड़ों का वारा-न्यारा, सभी एजेंसियां नालंदा की

अनिल कुमार सिंह ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि 16 जून 2025 से 3 जुलाई 2025 के बीच, यानी मात्र 17 दिनों के भीतर, 10 अलग-अलग मदों में कुल 2.49 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में जिन चार एजेंसियों का चयन किया गया, वे सभी ईओ के गृह जिला नालंदा से संबंधित हैं। आरोप है कि स्थानीय या अन्य जिलों की अनुभवी कंपनियों को दरकिनार कर केवल ‘पसंदीदा’ वेंडरों को लाभ पहुँचाने के लिए बिडिंग प्रक्रिया में हेरफेर किया गया।

Supaul नई कंपनियों को करोड़ों के ठेके और जीएसटी रजिस्ट्रेशन पर संदेह

प्रेस वार्ता के दौरान यह दावा किया गया कि जिन कंपनियों (रोववीर बिजनेस, शिवाजीत इंटरप्राइजेज, मां तारा ट्रेडर्स और पीएस इंटरप्राइजेज) को काम सौंपा गया है, उनका जीएसटी रजिस्ट्रेशन मात्र कुछ महीने पुराना है। इससे यह आशंका गहरा रही है कि इन फर्मों को खास तौर पर सिमराही नगर पंचायत की निविदाओं को हथियाने के लिए ही बनाया गया था। आरोप यह भी है कि तकनीकी बिड के दौरान जानबूझकर अन्य कंपनियों को बाहर कर दिया गया, और यदि कोई बाहरी कंपनी कम रेट पर आती, तो उस टेंडर को ही रद्द कर दिया जाता था।

Supaul बाजार से ऊँची दर पर अनब्रांडेड सामानों की आपूर्ति और जांच की मांग

Supaul शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि खरीद प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखकर कंप्यूटर ऑपरेटरों से फाइलें चलवाई गईं। जो सामान खरीदा गया, वह न केवल अनब्रांडेड (घटिया गुणवत्ता) है, बल्कि उसकी कीमतें भी खुले बाजार की तुलना में काफी अधिक दिखाई गई हैं। इस पूरे प्रकरण ने सरकारी खरीद के लिए बने जेम पोर्टल की पारदर्शिता पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। अनिल कुमार सिंह ने राज्य की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से इस पूरे ‘सिंडिकेट’ की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Read this: Jabalpur : रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा CCTV में कैद! तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक सीधे गहरे गड्ढे में समाया

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…