,

Jabalpur : रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा CCTV में कैद! तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक सीधे गहरे गड्ढे में समाया

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

Jabalpur : जबलपुर के गोकलपुर इलाके में एक ऐसा रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसका सीसीटीवी (CCTV) फुटेज देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। तेज रफ्तार का कहर और सड़क पर चल रहे विकास कार्य के बीच तालमेल की कमी ने दो युवकों को मौत के मुंह में धकेल दिया था। गनीमत रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद दोनों की जान बच गई।

Jabalpur अमृत मिशन के गड्ढे में समाया युवक, दूसरा सड़क पर फेंकाया

घटना गोकलपुर मुख्य मार्ग की है, जहां अमृत 2.0 मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा खोदा गया था। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर बेहद तेज रफ्तार में आ रहे थे। रफ्तार इतनी अधिक थी कि उन्हें सामने की गई घेराबंदी और गहरा गड्ढा दिखाई ही नहीं दिया। बाइक सीधे डिवाइडर से टकराई और हवा में उछलते हुए एक युवक सीधे गहरे गड्ढे के अंदर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक छिटककर सड़क के किनारे जा फेंका गया।

Jabalpur पुलिस ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

हादसे की गूंज सुनते ही आसपास के लोग और रांझी पुलिस की मोबाइल टीमें तत्काल मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में गिरे युवक और सड़क पर पड़े उसके साथी को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए निकटतम अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, इतनी भीषण टक्कर के बावजूद दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं, जिसे एक बड़ा चमत्कार माना जा रहा है।

Jabalpur थाना प्रभारी की अपील: ‘रात में रफ्तार पर रखें नियंत्रण’

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि रात के समय सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों और निर्माण स्थलों को देखते हुए गाड़ी की रफ्तार पर नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि पलक झपकते ही एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read this: LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को