,

पुलिस ने साइबर ठगों का किया पर्दाफाश, 30 करोड़ की ठगी का मामला

जयपुरः पुलिस ने 30 करोड़ की साइबर ठगी करने वालों का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए पुलिस ने 40 स्थानों पर टीमें बनाकर कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक ठग मोटा मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे। बताया जा रहा है कि अभी तक गिरोह ने 30 करोड़ से अधिक की ठगी की है। फिलहाल पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक ठगों ने श्रीलंका से ट्रेनिंग ली थी।

30 करोड़ की ठगी का पुलिस के किया भंडाफोड़


कार्रवाई को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि ये साइबर ठग गेमिंग एप्लीकेशन के जरिए और लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करते थे, इस मामले में जयपुर वेस्ट पुलिस ने चार बड़े गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें टीम ने आठ अलग.अलग गिरोह और चार फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाई सौ बैंक अकाउंट की पहचान की है, जिसमें 135 अकाउंट को फ्रिज किया गया है, 64 यूपीआई अकाउंट फ्रीज किए हैं. इसी के साथ 20 एटीएम कार्ड को फ्रिज करवाये है,

श्रीलंका से लेकर आए थे ट्रेनिंग


डीसीपी ने बताया कि साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें लगातार मिल रही थींण् इसे देखते हुए मुखबिर तंत्र तैयार किया गया, साथ ही कल यानी शुक्रवार सुबह 10 टीमें बनाकर अलग.अलग जगहों पर छापेमारी की गई जिसमें 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया, डीसीपी ने आगे बताया कि ये लोग लगातार ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठग रहे थे, इन अपराधियों के पास से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं, इसके अलावा इन लोगों ने फर्जी कॉल सेंटर बना रखे थे, जिसके जरिए ये ठगी को अंजाम देते थे, इसमें काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जो श्रीलंका से ट्रेनिंग लेकर आए थे, करधनी इलाके से गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से करीब 100 फर्जी खाते भी बरामद हुए हैं,

लोन रिकवरी के नाम पर ठगी करने के जुर्म में 15 गिरफ्तार..यह भी पढ़े

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…