जांजगीर-चांपा में दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Police alert regarding Diwali in Janjgir-Champa

एडिशनल एएसपी के नेतृत्व में निकला पैदल गश्त

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर में दीपावली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़भाड़ और संभावित सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एडिशनल एएसपी उमेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर देर रात पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

गश्त के दौरान एडिशनल एएसपी उमेश कश्यप ने दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी कि वे दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से वाहन पार्क न करें, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं, इसलिए सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था बनाए रखना है ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और शांति से त्योहार मना सकें।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। त्योहार के दौरान शराब सेवन कर उत्पात मचाने वालों और अवैध पटाखे बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल एएसपी उमेश कश्यप ने कहा कि दीपावली के अवसर पर पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम करेगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने यह भी बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और दीपावली का पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस

Dhurandhar एक्टर विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर किया खुलासा, 1 करोड़ मिलने की अफवाहों पर दी सफाई

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के बावजूद एक्टर विवेक

Actor Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ के 5 मिनट का फुटेज लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय

IMD Alert: देश में खत्म हुआ बेमौसम बारिश का दौर, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में बेमौसम