ग्वालियर में 15 अक्टूबर के आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट: DRP लाइन में बलवा परेड और मॉक ड्रिल, टीयर गैस गोला लगने से जवान घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। ग्वालियर में 15 अक्टूबर को सवर्ण और दलित वर्ग के संगठनों द्वारा संभावित आंदोलन के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों के तहत शनिवार को DRP लाइन में बलवा परेड और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एसपी धर्मवीर सिंह सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।


मॉक ड्रिल के दौरान हादसा, जवान घायल

ड्रिल के दौरान अचानक हादसा हो गया। बताया गया कि टीयर गैस का गोला छोड़ते समय उसकी पिन एक आरक्षक के सिर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


अफवाहों को लेकर पुलिस सतर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहें फैलने की सूचना मिली थी। इसके चलते पुलिस ने एहतियात के तौर पर यह मॉक ड्रिल की ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।


एसपी बोले—त्योहार और आंदोलन दोनों को लेकर सतर्कता जरूरी

एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व करीब है और साथ ही 15 अक्टूबर को कुछ संगठनों ने आंदोलन का कॉल दिया है। ऐसे में पुलिस ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बलवा परेड और मॉक ड्रिल आयोजित की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर

पिछले कुछ दिनों से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसी को लेकर समाज के कुछ वर्गों ने 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन और ग्वालियर पहुंचने का आह्वान किया है। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लगातार अभ्यास कर रहा है।


पुलिस लाइन में समीक्षा के लिए की गई मॉक ड्रिल

शनिवार सुबह डीआरपी लाइन में एसपी धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में बलवा परेड और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य यह देखना था कि भीड़ नियंत्रण की स्थिति में पुलिस की तैयारियों में कोई कमी तो नहीं। इसी दौरान टीयर गैस फायरिंग के प्रदर्शन में एक गोला परेड में हिस्सा ले रहे जवान के सिर पर जा लगा, जिससे उसके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। एसपी धर्मवीर सिंह ने तुरंत घायल जवान को अस्पताल भेजा।


सोशल मीडिया पर नजर, 50 से ज्यादा लोगों को भेजे नोटिस

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आगामी त्यौहारों और 15 अक्टूबर के संभावित आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अब तक 50 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और कई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime