,

पीएम मोदी की पाठशाला, बच्चों को बताए तनाव से बचने के तरीके, परीक्षा के टिप्स भी दिए

- Advertisement -
Ad imageAd image
PM Modi's school, told children how to avoid stress, also gave exam tips
परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री का छात्रों को संदेश – कहा- सभी के पास 24 घंटे होते हैं, पढ़ाई से बचने के बहाने न बनाएं, समय प्रबंधन सीखें

नई दिल्ली: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में दसवीं और बारहवीं के छात्रों से बोर्ड परीक्षा को लेकर संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा, “हर किसी के पास दिन में 24 घंटे होते हैं। कुछ लोग इस समय का सही उपयोग करते हुए हर काम को पूरा कर लेते हैं, जबकि कुछ लोग हमेशा यही कहते हैं कि उनके पास समय नहीं है। इसलिए, समय प्रबंधन सीखना बहुत जरूरी है। इस बार परीक्षा पे चर्चा का यह इवेंट एक नए इंटरएक्टिव फॉर्मेट में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियाँ भी शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम को आठ एपिसोड में बांटा गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 12 हस्तियाँ बच्चों के सवालों का जवाब देंगी।

कार्यक्रम के 8 एपिसोड्स

  • पहला एपिसोड: माइंड एंड बॉडी एडिशन
    इस एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर सद्गुरु बच्चों को अंदरूनी शांति और तनावमुक्त तैयारी के उपायों के बारे में बताएंगे।
  • दूसरा एपिसोड: टेक और एआई एडिशन
    इसमें टेक्नोलॉजी इन्फ्लुएंसर गौरव चौधरी और Edelweiss Mutual Fund की MD और CEO राधिका गुप्ता छात्रों को यह सिखाएंगे कि कैसे वे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई में सहायक बना सकते हैं।
  • तीसरा एपिसोड: स्पोर्ट्स एडिशन
    इसमें एथलीट्स अवनी लेखरा, मैरी कौम और सुहास LY छात्रों को परीक्षा के दौरान मानसिक दबाव को कैसे संभालें, इसके बारे में सलाह देंगे।
  • चौथा एपिसोड: आर्टिस्ट एडिशन
    इसमें अभिनेता विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर छात्रों को परीक्षा के दौरान ध्यान केंद्रित करने और अपनी याददाश्त को मजबूत बनाने के टिप्स देंगे।
  • पाँचवां एपिसोड: न्यूट्रिशन एडिशन
    इसमें शेफ सोनाली सबरवाल, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर और हेल्थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमातसिंका छात्रों को उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जो दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, सफलता के लिए सही शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
  • छठा एपिसोड: मेंटल हेल्थ एडिशन
    इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी मानसिक स्वास्थ्य यात्रा के बारे में बताएंगी और इस विषय पर तनाव और उससे निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
  • सातवाँ एपिसोड: टॉपर्स टॉक
    इसमें पिछले सालों के NEET, JEE और बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स अपने अनुभव और सफलता के मंत्र छात्रों के साथ साझा करेंगे।
  • आठवाँ एपिसोड: पीएम से संवाद
    इसमें प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के सवालों का उत्तर देंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।

इस प्रकार, “परीक्षा पे चर्चा” के इस संस्करण में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियाँ छात्रों को सफलता की दिशा में मार्गदर्शन दे रही हैं।

ये भी पढ़िए: मैं कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाकर रहूंगा: ट्रंप

11 फरवरी 2025 का राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

शिवाजी महाराज जयंती: मराठा साम्राज्य के संस्थापक की जयंती पर श्रद्धांजलि

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश