,

PM मोदी करेंगे दिल्ली बीजेपी के नए हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन, जानें क्या हैं खासियतें

PM Modi will inaugurate the new hi-tech office of Delhi BJP, know its special features

by: vijay nandan

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई केंद्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी सांसद, विधायक और पार्षद मौजूद रहेंगे।

पुराना दफ्तर पंत मार्ग से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट

अब तक दिल्ली भाजपा का प्रदेश कार्यालय 14, पंत मार्ग पर स्थित था। सोमवार से यह कार्यालय बीजेपी हेडक्वार्टर के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट हो जाएगा। इस नई बिल्डिंग की नींव भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी।
भाजपा ने देशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिलों और राज्यों में आधुनिक कार्यालयों का निर्माण शुरू किया है। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी नए दफ्तर तैयार किए जा रहे हैं।

‘कार्यालय नहीं, संस्कारशाला’ – प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि पार्टी का नया कार्यालय केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि एक ‘संस्कारशाला’ है, जहां कार्यकर्ता बड़े नेताओं से सीखने और प्रेरणा लेने का मौका पाते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर क्या कहा..

2.23 करोड़ की लागत से तैयार, 30,000 वर्ग फीट में फैला

नई बिल्डिंग 2.23 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। यह 825 वर्ग मीटर के प्लॉट पर तैयार की गई है और कुल 30,000 वर्ग फीट निर्मित क्षेत्रफल में फैली है। इसमें मौजूदा दफ्तर से कहीं अधिक जगह उपलब्ध है।
बेसमेंट पार्किंग, कॉन्फ्रेंस हॉल और बैठक कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं भी यहां मौजूद होंगी।

भूतल पर स्वागत कक्ष, पहली मंजिल पर सभागार

भूतल पर कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष और कैंटीन बनाई गई है। जबकि पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला सभागार तैयार किया गया है। नए भवन के शुरू होने से पंत मार्ग कार्यालय में अलग-अलग संगठनों और पार्टी सांसदों के लिए दफ्तर की कमी दूर हो जाएगी।

आसपास की सड़क पर भी हुए सुधार

नया कार्यालय बनने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने आसपास के क्षेत्र में सफाई और सड़क मरम्मत का काम किया। सड़क पर नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं और मार्किंग व पेंटिंग का काम पूरा किया गया है, जिससे यहां पहुंचना और भी आसान हो गया है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…