,

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, परिजनों से की मुलाकात

BY: Yoganand Shrivastva

अहमदाबाद, अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। हादसे के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

घटनास्थल का दौरा और बचाव कार्यों की समीक्षा

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने इस हादसे में जीवित बचे रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात की।

विजय रूपाणी के परिवार के साथ बिताए भावुक पल

प्रधानमंत्री मोदी ने रूपाणी के घर जाकर उनके परिवारजनों से मिलकर शोक जताया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने विजय रूपाणी को याद किया।

पीएम मोदी का श्रद्धांजलि संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,

“विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मुलाकात की। यह बेहद पीड़ादायक है कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें कई दशकों से जानता था। हमने कई चुनौतीपूर्ण समयों में साथ मिलकर काम किया। वे बेहद विनम्र, परिश्रमी और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं और मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदारी से काम किया।”

विजय रूपाणी की सार्वजनिक सेवा को किया याद

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि

“राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा सांसद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री तक के हर पद पर विजयभाई ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गुजरात के विकास को नई दिशा दी, विशेषकर ‘Ease of Living’ यानी जीवन की सुगमता को बढ़ाने वाले फैसले लिए। हमारी आपसी बातचीत और साथ बिताया समय मुझे हमेशा याद रहेगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। ओम शांति।”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक