,

‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी हुए भावुक, झांसी के घुरारी नदी का किया जिक्र

- Advertisement -
Ad imageAd image
PM Modi

‘मन की बात’ के 114वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और उन्होनें ‘जल सहेली’ बनकर इस अभियान का नेतृत्व किया है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “त्योहारों के इस मौसम में आप फिर से अपना पुराना संकल्प भी जरूर दोहराइए…कुछ भी खरीदेंगे, वो ‘मेड इन इंडिया’ ही होना चाहिए, कुछ भी गिफ्ट देंगे, वो भी ‘मेड इन इंडिया’ ही होना चाहिए…

‘मन की बात’ के 114वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब हमारे दृढ़ संकल्प के साथ सामूहिक भागीदारी का संगम होता है तो पूरे समाज के लिए अदभुत नतीजे सामने आते हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण है ‘एक पेड़ मां के नाम’- ये अभियान अदभुत अभियान रहा, जन-भागीदारी का ऐसा उदाहरण वाकई बहुत प्रेरित करने वाला है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू किए गए इस अभियान में देश के कोने-कोने में लोगों ने कमाल कर दिखाया है…”

‘मन की बात’ के 114वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी ‘संथाली’ भाषा को डिजिटल नवाचार की मदद से नई पहचान देने का अभियान शुरू किया गया है। संथाली, हमारे देश के कई राज्यों में रह रहे संथाल जनजातीय समुदाय के लोग बोलते हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में भी संथाली बोलने वाले आदिवासी समुदाय मौजूद हैं…”

‘मन की बात’ के 114वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पूरा अपनापन दिखाते हुए मुझे डेलावेयर में अपने निजी निवास पर इनमें से कुछ कलाकृतियां दिखाईं। लौटाई गई कलाकृतियां टेराकोटा, स्टोन, हाथी के दांत, लकड़ी, तांबे और कांस्य जैसी चीज़ों से बनी हुई हैं…”

मन की बात’ के 114वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक सीमावर्ती गांव है ‘झाला’… यहां के युवाओं ने अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गांव में ‘धन्यवाद प्रकृति’ अभियान चला रहे हैं। इसके तहत गांव में रोजाना दो घंटे सफाई की जाती है। गांव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर गांव के बाहर तय जगह पर डाला जाता है…”

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ