Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में घर के इन 4 जगह पर जलाएं दीपक, खुश हो जाएंगे पितर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pitru Paksha 2024

Pitru Paksha 2024 Deepak Niyam: सनातन धर्म में दीपक जलाने का बड़ा महत्व है। ऐसे में रोज दीपक या जोत जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में दीपक जरूर जलाया जाता है। वहीं पितृ पक्ष में भी इसका महत्व और बढ़ जाता है। पितृ पक्ष 17 सितंबर, मंगलवार से शुरू हो चुके हैं और इसका समापन 2 अक्तूबर को होगा। पितृ पक्ष के दिनों में रोजाना इन 4 स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।
पीपल के पेड़ के नीचे
पितृ पक्ष के दौरान रोज शाम पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दीपक में सरसों तेल के अलावा काला तिल भी होना चाहिए। मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं के साथ पितरों का भी वास होता है। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान यहां दीपक जलाने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।

घर का मुख्य द्वार
पितृ पक्ष के दिनों में घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। प्रतिदिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। साथ ही पितृ प्रसन्न होकर अपने परिजनों को सदैव सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं।

पितरों की तस्वीर
इन दोनों जगह के अलावा आपने घर में जिस स्थान पर आपने अपने पितरों की तस्वीर लगाई है उसके सामने भी दीपक जलाना जरूरी होता है। पितृ पक्ष के दौरान इस उपाय को करने से आपके पितर कृपा बरसाते हैं और आपके घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

घर का ईशान कोण
पितृ पक्ष के दौरान घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पूरे 15 दिनों तक इस उपाय को करने से आपके घर में सुख और सुविधाएं बढ़ने लगती हैं।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime