पीलीभीत: पूरनपुर में ढाई दर्जन सड़कों के निर्माण को मंजूरी, विधायक बाबूराम पासवान के प्रयासों का मिला बड़ा परिणाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पीलीभीत: पूरनपुर में ढाई दर्जन सड़कों के निर्माण को मंजूरी, विधायक बाबूराम पासवान के प्रयासों का मिला बड़ा परिणाम

Reporter: Nizam Ali, Edit By: Mohit Jain

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के लगातार प्रयासों और लगातार फॉलो-अप के बाद क्षेत्र की करीब ढाई दर्जन सड़कों के नवनिर्माण और मरम्मत कार्यों को सरकार ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से जर्जर हो चुकी सड़कों को ठीक कराने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी, जिस पर अब बड़ा निर्णय सामने आया है।

इस मंजूरी के बाद क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। नई और मजबूत सड़कों के बनने से ग्रामीणों सहित किसानों और छात्रों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें उनकी प्राथमिकता में हैं और आने वाले दिनों में भी विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि अच्छी सड़कें न सिर्फ कनेक्टिविटी को मजबूत बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

स्थानीय लोग इस फैसले को पूरनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से टूटी और उखड़ी पड़ी सड़कें अब नई और सुरक्षित बनेंगी, जिससे बरसात के मौसम में आने वाली परेशानी भी काफी कम होगी और विकास की दिशा में नया मार्ग खुलेगा।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और