,

रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

जमीन की सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करने के लिए पटवारी को 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगना भारी पड़ गया है। दरअसल पटवारी ने रिपोर्ट पेश करने के एवज में रिश्वत मांग ली जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त को शिकायत की। प्लानिंग अनुसार लोकायुक्त की टीम ने फरियादी को पैसे देने पहुंचाया और जैसे ही पटवारी ने फरियादी से पैसे लिए तभी लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल पटवारी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

रिपोर्ट पेश करने के लिए मांगी थी रिश्वत
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जमीन की सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करने के लिए 40 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रंगे हाथों पकड़ा है। रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पटवारी ने 50 हजार रुपए की घूस मांगी थी। जिले के ग्राम पंचेड़ के पंचायत भवन में गुरुवार दोपहर ट्रैप की यह कार्रवाई की गई।

गुरूवार को बनाई थी योजना
लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि फरियादी गोपाल पिता बालमुकुंद उपाध्याय निवासी पंचेड़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि भूमि के सीमांकन के बाद रिपोर्ट पेश करने के लिए पटवारी रमेशचंद्र बैरागी 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की योजना बनाई। फरियादी गोपाल ने पटवारी को पंचायत भवन बुलाया और 40 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए। जैसे ही पटवारी ने रुपये लेकर अपनी पैंट की जेब में रखेए टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…