,

पटना: तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वादा: हर घर को देंगे सरकारी नौकरी, 20 दिनों में बनाएंगे कानून

Patna: Tejashwi Yadav's big election promise: Will provide government jobs to every household, will make law in 20 days

तेजस्वी यादव का वादा, सीएम महिला रोजगार योजना की काट ?

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। गुरुवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है, तो हर ऐसे परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिसके किसी सदस्य के पास फिलहाल कोई सरकारी नौकरी नहीं है। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर इस नीति को कानून का रूप दिया जाएगा और 20 महीनों के अंदर हर योग्य परिवार को सरकारी नौकरी देकर यह वादा पूरा किया जाएगा।

“न्याय और अवसर की नई शुरुआत”

तेजस्वी यादव ने इस घोषणा को राजनीति में सामाजिक न्याय के वचन के तहत मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसे “न्याय और अवसर की नई शुरुआत” बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना बिहार के विकास में ऐतिहासिक साबित होगी और राज्य के युवाओं को रोजगार का नया रास्ता देगी।

2020 के वादे की याद दिलाई

तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन मौजूदा एनडीए सरकार ने उसे मज़ाक बना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब मैंने कहा था कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे, तब मुख्यमंत्री ने पूछा था कि पैसा कहां से आएगा? अब जनता पूछ रही है कि दो साल बीत गए, नौकरी कहां है?

तेजस्वी का युवाओं पर फोकस

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। अगर युवाओं को रोजगार का अवसर मिले, तो राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।

20 दिनों में नीति, 20 महीनों में नौकरी

तेजस्वी यादव की योजना के अनुसार, 20 दिनों के भीतर अधिनियम तैयार किया जाएगा और 20 महीनों के भीतर सभी पात्र परिवारों को नौकरी दे दी जाएगी। लक्ष्य है कि हर परिवार का कम से कम एक सदस्य सरकारी सेवा में हो।

तेजस्वी की इस घोषणा ने बिहार की सियासत में नया रंग भर दिया है। अब देखना यह होगा कि जनता इस वादे को कितना गंभीरता से लेती है और एनडीए सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। इस ऐलान को बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की काट के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य में एनडीए सरकार ने अभी तक 3 किस्तों का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। पहली किस्त 26 सितंबर को आई, जिसमें 75 लाख महिलाओं को ₹10,000 दिए गए. दूसरी किस्त 3 अक्टूबर को रिलीज की गई, जिसमें 25 लाख महिलाओं को ₹10,000 मिले. तीसरी किस्त 6 अक्टूबर को 21 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 भेजे गए. अब तक कुल 1.21 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है.

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…