,

इंदौर में यात्रियों से वसूला गया चार गुना किराया, RTO की त्वरित कार्रवाई में मौके पर ही लौटाए पैसे

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर। दिवाली से पहले यात्रियों को राहत देने के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग (RTO) ने एक बड़ा कदम उठाया है। त्योहारों के दौरान बस संचालकों द्वारा मनमाने किराए वसूलने की शिकायतों के बाद RTO टीम ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान यात्रियों से वसूला गया अतिरिक्त किराया मौके पर ही वापस करवाया गया — यह पहली बार हुआ है जब विभाग ने ऑन-द-स्पॉट रिफंड की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आरटीओ प्रदीप शर्मा के निर्देश पर एआरटीओ अर्चना मिश्रा और राजेश गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने मुंबई से इंदौर आने वाली हंस ट्रेवल्स और राजरतन ट्रेवल्स की बसों की जांच की। जब यात्रियों से किराए के बारे में पूछा गया, तो कई यात्रियों ने बताया कि उनसे सामान्य किराए की तुलना में ₹1500 तक अधिक वसूला गया था — यानी तय किराए से करीब चार गुना ज्यादा।

जांच के बाद आरटीओ टीम ने बस संचालकों को तुरंत यात्रियों का अतिरिक्त किराया लौटाने के आदेश दिए। यह पहली बार था जब यात्रियों को उसी समय उनका पैसा वापस मिला। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि “हर साल दीपावली, रक्षाबंधन जैसे पर्वों के दौरान बसें किराया बढ़ाकर मनमानी करती हैं। इस बार हमने तय किया कि यात्रियों को मौके पर ही राहत दी जाए।”

इस कार्रवाई से यात्रियों में संतोष और खुशी का माहौल रहा। एक यात्री ने कहा, “त्योहारों के समय हर साल किराया बढ़ा दिया जाता है, लेकिन पहली बार किसी ने हमारी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की।” आरटीओ टीम के साथ पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान बसों की फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच भी की गई।

एआरटीओ राजेश गुप्ता ने बताया कि बस संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में तय किराए से अधिक राशि वसूलने पर परिवहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों के सामान की सुरक्षा, बसों के तकनीकी निरीक्षण और नियमों के पालन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

RTO की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि त्योहारों के दौरान किराए की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और यात्रियों को उनके अधिकारों की सुरक्षा तत्काल मिलेगी।

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…