लोकतंत्र में नई पहल: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में पेपरलेस बूथ पर विचार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सिवनी ( पेंच ) मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग अब पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में ईवीएम के बाद पेपरलेस बूथ प्रणाली की ओर बढ़ रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने यह जानकारी सिवनी जिले के पेंच में आयोजित 31वीं नेशनल कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए पंचायत उप-चुनावों में पेपरलेस बूथ प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है।

स्थानीय चुनाव: लोकतंत्र की प्रयोगशाला

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव लोकतंत्र की प्रयोगशाला हैं, जहां चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई नए प्रयोग पहले किए जाते हैं। उन्होंने महिलाओं को 33% और फिर 50% आरक्षण दिए जाने का उदाहरण देते हुए बताया कि यह व्यवस्था पहले पंचायत और निकायों में लागू की गई और बाद में इसे अन्य स्तरों पर अपनाया गया।

चुनाव प्रणाली में नवाचार की जरूरत

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। नागरिकों को सीधे शासन प्रक्रिया में भागीदार बनाने के लिए चुनावी प्रणाली को समय के साथ विकसित करना जरूरी है। ऑनलाइन वोटिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रणाली पहली बार एस्टोनिया में अपनाई गई थी

EVM शेयरिंग का सुझाव

श्री श्रीवास्तव ने चुनावी खर्च को कम करने के लिए राज्यों के बीच ईवीएम शेयरिंग का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यों के निर्वाचन आयुक्त अपने नवाचार साझा करेंगे, जिससे अन्य राज्यों में भी इनका क्रियान्वयन संभव हो सकेगा।

इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने पेपरलेस बूथ प्रणाली और इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल टूल्स के उपयोग से चुनावी प्रक्रिया सरल होगी, सभी दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी और चुनावी खर्च भी घटेगा।

स्वचालित चुनाव प्रक्रिया और डिजिटल नवाचार

आंध्र प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त नीलम साहनी ने स्वचालित लोकल बॉडी इलेक्शन प्रक्रिया पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने इलेक्टोरल रोल मैनेजमेंट और पोल मैनेजमेंट के ऑटोमेशन की संभावनाओं पर चर्चा की।

चुनावी सुधारों पर विशेषज्ञों की राय

  • लखनादौन के एसडीएम रवि सिहाग और सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा ने ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेस पर प्रस्तुति दी।
  • त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय चुनाव प्रक्रिया पर आधारित एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
  • सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने पहले सत्र के समापन पर आभार व्यक्त किया।

इस कांफ्रेंस में तीन और चार मार्च को भी विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

रमजान 2025: आज से शुरू हुआ पवित्र महीना, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में