पाकिस्तान और चीन का नया कूटनीतिक दांव: दक्षेस की जगह नया क्षेत्रीय संगठन बनाने की तैयारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इस्लामाबाद: दक्षिण एशिया में कूटनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। पाकिस्तान और चीन मिलकर एक नए क्षेत्रीय संगठन के गठन की योजना पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। इस संगठन का उद्देश्य लगभग निष्क्रिय पड़े दक्षेस (SAARC) की जगह लेना बताया जा रहा है। सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

राजनयिक सूत्रों के अनुसार, इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच इस मुद्दे पर वार्ता अंतिम चरण में है। दोनों देशों का मानना है कि क्षेत्रीय सहयोग और संपर्क को बढ़ाने के लिए एक नए, अधिक सक्रिय मंच की आवश्यकता है।


कुनमिंग में हुई है अहम बैठक

खबरों के मुताबिक, हाल ही में चीन के कुनमिंग शहर में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक हुई है, जिसे इस पहल का हिस्सा माना जा रहा है। यह बैठक संभावित रूप से उस नए संगठन की नींव रख सकती है जो दक्षेस की भूमिका निभाएगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में दक्षेस में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं, लेकिन वर्षों से यह संगठन निष्क्रिय स्थिति में है।


बांग्लादेश की सफाई

हालांकि, बांग्लादेश ने किसी भी तरह के गठबंधन में शामिल होने की बात से इनकार किया है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने स्पष्ट किया कि कुनमिंग में हुई बैठक का उद्देश्य राजनीतिक गठबंधन बनाना नहीं था। उन्होंने कहा, “हम किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं बना रहे हैं।”


भारत को मिलेगा आमंत्रण?

सूत्रों की मानें तो भारत को भी इस नए प्रस्तावित संगठन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान जैसे देशों को भी जोड़ने की योजना है। इस संगठन के मुख्य उद्देश्य व्यापार, क्षेत्रीय संपर्क और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।

यदि यह योजना अमल में लाई जाती है, तो यह संगठन दक्षेस का स्थान ले सकता है, जो भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के कारण वर्षों से ठप पड़ा है।


दक्षेस क्यों निष्क्रिय है?

दक्षेस का अंतिम शिखर सम्मेलन 2014 में काठमांडू में हुआ था। इसके बाद 2016 में इस्लामाबाद में होने वाला सम्मेलन उरी हमले के कारण रद्द कर दिया गया था। भारत ने उस समय “वर्तमान परिस्थितियों” का हवाला देकर सम्मेलन में भाग लेने से मना कर दिया था। उसके बाद बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते शिखर बैठक स्थगित कर दी गई थी।


दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय सहयोग के नाम पर चीन और पाकिस्तान की यह नई पहल आने वाले समय में भू-राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, बांग्लादेश जैसे देशों की सावधानी और भारत की स्थिति इस संगठन की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई