,

Operation Vishwas : देवार बस्ती में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत छतों और शौचालयों से मिला गांजा-हथियार

Operation Vishwas : खूनी संघर्ष और पथराव के बाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 50 जवानों ने संभाला मोर्चा

Operation Vishwas : दुर्ग पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत नशे के सौदागरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। थाना खुर्सीपार के अंतर्गत आने वाली देवार बस्ती में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और पथराव के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया।

Operation Vishwas

Operation Vishwas : 50 जवानों की टीम ने घेरी पूरी बस्ती, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

पथराव और खूनी संघर्ष की घटना के तुरंत बाद छावनी सीएसपी और खुर्सीपार थाना प्रभारी के नेतृत्व में 50 जवानों की एक विशेष टीम तैयार की गई। पुलिस बल ने पूरी देवार बस्ती को चारों तरफ से घेरकर एक सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया।

Operation Vishwas : छतों, खंडहरों और शौचालयों से निकला अवैध सामान

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस ने बस्ती के घरों और सुनसान जगहों की तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। आरोपियों ने अवैध सामग्रियों को छिपाने के लिए अनोखे ठिकाने बना रखे थे। पुलिस को घरों की छतों, खंडहर हो चुके भवनों, कबाड़ की बोरियों और यहाँ तक कि शौचालयों से भारी मात्रा में अवैध सामग्रियां बरामद हुईं।

Operation Vishwas : पुलिस रेड में क्या-क्या हुआ जब्त?

खुर्सीपार पुलिस ने मौके से निम्नलिखित प्रतिबंधित और अवैध सामान जब्त किया :

नशीले पदार्थ : लगभग 10-12 किलोग्राम अवैध गांजा और पुड़िया बनाने वाले प्लास्टिक रैपर्स।

अवैध शराब : 62 पौआ अवैध देसी और गोवा शराब।

घातक हथियार : 2 पैनी और धारदार तलवारें।

वाहन : बिना नंबर प्लेट वाली कई संदिग्ध दोपहिया गाड़ियां।

नशा माफियाओं की कमर तोड़ना है मकसद: दुर्ग पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS Act) और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और नशा माफियाओं की कमर तोड़ना है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…