,

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना का सर्जिकल वार, बिलबिला उठे बिलावल भुट्टो

- Advertisement -
Ad imageAd image
Operation Sindoor: Indian Army's Precise Strike Rattles Pakistan

BY: VIJAY NANDAN

दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर ‘ में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के भीतर घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड ध्वस्त किए गए हैं। इस सटीक कार्रवाई ने पाकिस्तान के भीतर हड़कंप मचा दिया है। आतंक के अड्डों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान के सियासी गलियारों में बौखलाहट देखी जा रही है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई को लेकर तीखा और भड़काऊ बयान दिया है।

बिलावल की टिप्पणी: भारत को बताया कायर

भारतीय सेना द्वारा आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के नौ लॉन्च पैड तबाह किए जाने के बाद बिलावल भुट्टो ने बयान दिया कि यह भारत की “कायरता” को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने बिना किसी उकसावे के यह सैन्य हमला किया है। साथ ही, उन्होंने इसे जानबूझकर की गई “युद्ध की कार्रवाई” बताया।

भारत पर झूठा प्रचार फैलाने का आरोप

बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत आतंकवाद के नाम पर झूठा प्रचार कर रहा है और सभी मुसलमानों को आतंकवादी बताने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आतंकियों के कैंप पर की गई यह कार्रवाई भारतीय मीडिया द्वारा फैलाई गई झूठी कहानी का हिस्सा है। लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों के मुद्दे को भी उन्होंने भारतीय प्रोपेगैंडा करार दिया।

जवाबी कार्रवाई की धमकी

बिलावल ने ब्रिटेन के समाचार चैनल स्काई न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान को भारत की कार्रवाई का जवाब देने का पूरा हक है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले इसी चैनल पर बिलावल ने यह भी माना था कि अतीत में पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता रहा है, हालांकि अब वह इससे पीछे हट चुका है।

शहबाज शरीफ की अगुवाई में उच्च स्तरीय बैठक

भारतीय हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इसे सीधा युद्ध का ऐलान बताया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा अधिकार है। बुधवार को शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक भी बुलाई गई, जिसमें सेना को जवाबी कदम उठाने की छूट दी गई है। इसमें यह फैसला लिया गया कि पाकिस्तानी सेना उचित समय, स्थान और तरीके से भारत की कार्रवाई का जवाब दे सकती है।

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की