Operation Sindoor Anniversary: पीएम मोदी ने बदली X प्रोफाइल फोटो, सेना के शौर्य को किया सलाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/operation-sindoor-anniversary-pm-modi-changes-x-profile/

Operation Sindoor Anniversary: आज 7 मई की तारीख देश के लिए बेहद खास मानी जा रही है। एक साल पहले इसी दिन भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया था। भारतीय सेना के इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने महज तीन दिनों के भीतर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को करारा जवाब दिया था।

Operation Sindoor Anniversary: पीएम मोदी ने बदली X की डीपी

Operation Sindoor Anniversary

ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। नई तस्वीर में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो दिखाई दे रहा है, जिसके ऊपर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। पीएम मोदी के इस कदम को सेना के सम्मान और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Operation Sindoor Anniversary: ‘हमारी सेनाओं ने दिखाया अद्वितीय साहस’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है।”

Operation Sindoor Anniversary: आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत नीति

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, तत्परता और आपसी समन्वय को दुनिया के सामने मजबूती से पेश किया।

Operation Sindoor Anniversary: आत्मनिर्भर भारत और सेना की ताकत पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान की ताकत को भी साबित किया है। उन्होंने कहा कि सेनाओं के बीच बढ़ते संयुक्त बल और आधुनिक सैन्य क्षमता ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत किया है।

Operation Sindoor Anniversary: आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प दोहराया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज भी आतंकवाद और उसके समर्थक तंत्र को पूरी तरह खत्म करने के अपने संकल्प पर अडिग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए भारत हर जरूरी कदम उठाता रहेगा।

read also: Operation Sindoor Anniversary: भारतीय वायुसेना ने जारी किया खास VIDEO, 88 घंटे में दुश्मनों को दिए जवाब की दिलाई याद

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित