,

Operation Laganda: ऑपरेशन ‘लगंडा’ में पुलिस की बड़ी सफलता, घनश्याम यादव हत्याकांड के 3 फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Operation Laganda

रिपोर्ट – कपिल नायक

Operation Laganda ललितपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘लगंडा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए घनश्याम यादव हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना तालबेहट क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी की गई, जहां उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Operation Laganda अवैध हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार थे और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

Operation Laganda आपराधिक इतिहास वाले बताए जा रहे आरोपी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घनश्याम यादव प्रकरण में भी परिजनों ने इन्हीं लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Guna Theft Case: गुना में 4 करोड़ से ज्यादा की चोरी से सनसनी, पारदी गैंग के सुराग तलाशने में जुटी पुलिस

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…