रायपुर में डेढ़ साल पुराने हत्या कांड का खुलासा, पति और पुत्र गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
One and a half year old murder case solved in Raipur, husband and son arrested

लेखक- ईसा अहमद

संवाददाता – हिमांशु पटेल

राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने उस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझा ली है जिसे अब तक आत्महत्या माना जा रहा था। दरअसल, जनवरी 2024 में खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा इलाके में कांति साहू नामक महिला की संदिग्ध मौत हुई थी। उस समय मामले को आत्महत्या करार देते हुए मर्ग दर्ज किया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली तस्वीर

मामले की गहराई से जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सच्चाई बिल्कुल अलग निकली। रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि मृतका के शरीर पर 13 जगह चोट के निशान थे और मौत का कारण गला दबाकर दम घुटना था। इसके बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पति और पुत्र पर गिरी गाज

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति डोमार साहू और पुत्र धर्मराज साहू सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पति-पुत्र का रवैया लगातार संदिग्ध पाया गया। संदेह गहराने पर पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट की मदद ली। रिपोर्ट आने के बाद सारा राज खुल गया और हत्या में पिता-पुत्र की संलिप्तता साफ हो गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

खमतराई थाना पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और सबूतों के आधार पर पति और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह मामला इस बात का सबूत है कि समय चाहे कितना भी बीत जाए, सच्चाई अंततः सामने आ ही जाती है। पुलिस की लगातार जांच और सबूतों के आधार पर यह हत्या कांड अब उजागर हो चुका है।

Katihar Murder : गीदड़ हमले की कहानी झूठी, पति ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

Katihar Murder : मकई के खेत में वारदात, पुराने विवाद में पति

Teacher Joining Delay: चार महीने बाद भी नियुक्ति अटकी…ऐसे कैसे चलेगा स्कूल चलें हम अभियान ?

Teacher Joining Delay: मॉडल स्कूलों में शिक्षक चयन के बावजूद फाइलों में

Rail Project: दुर्ग में खरसिया-परमलकसा रेल परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध

Rail Project: ग्रामीणों का संघर्ष: भूमि और आजीविका की सुरक्षा Rail Project:

Ration Distribution : कोरबा में गरीबों के राशन पर डाका, 3 महीने से अंगूठा लगवाकर भी नहीं मिला अनाज

Ration Distribution : राशन दुकान संचालक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर

Bhopal ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

Bhopal मध्य प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा संचालित 'ई-स्कूटर अनुदान योजना 2024'

Gwalior जल संरक्षण की ओर ग्वालियर के कदम: KRG कॉलेज और ‘दीप नीर’ के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Gwalior ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय

Wildlife Hunting : अमारु बीट में चीतल का अवैध शिकार, 3 शिकारी गिरफ्तार, 2 फरार

Wildlife Hunting : वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मौके से

Rape Case Verdict : दुष्कर्म और SC/ST एक्ट मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

Rape Case Verdict : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने

Hospital Violence : पोस्टमार्टम में देरी पर विवाद, सरपंच की पिटाई से सफाईकर्मी की मौत

Hospital Violence : मर्चुरी में हुआ विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान

REWA: तीन मॉडल स्कूलों में चार माह बाद भी नहीं हो पाई शिक्षकों की पदस्थापना, छात्र कर रहे इंतजार

REWA: मध्य प्रदेश के तीन आदर्श (मॉडल) स्कूल-जवारा, रीवा और भोपाल-में शिक्षकों