,

पाकिस्तान के जैसे बांग्लादेश से भी होगा हिंदूओं का सफाया: रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास

- Advertisement -
Ad imageAd image
Acharya Satyendra Das

रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण प्रभु के वकील पर हुए हमले को बेहद डरावना बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। हमें नहीं पता है कि वहां अब तक कितने हिंदुओं को मारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश से भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा।
पाकिस्तान के जैसे बांग्लादेश से भी होगा हिंदूओं का सफाया
सत्येन्द्र दास कहते हैं, ”हमें नहीं पता कि बांग्लादेश में कितने हिंदू मारे गए हैं. …स्थिति बेहद भयावह है और वहां कोई भी हिंदू सुरक्षित नहीं है…भारत सरकार को यह सोचने की जरूरत है कि उनकी सुरक्षा के लिए क्या किया जाना चाहिए… अगर भारत सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो जैसे पाकिस्तान में हिंदुओं का सफाया हुआ, वैसा ही बांग्लादेश में भी होगा।”

रामेन रॉय पर क्रूरतापूर्वक हमला
बता दें कि इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने सोमवार को दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास प्रभु का बचाव करने वाले वकील रामेन रॉय पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया है। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। दास ने कहा कि वकील रॉय की एकमात्र गलती अदालत में चिन्मय प्रभु का बचाव करना था।

चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को किया गया गिरफ्तार
बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को बीते सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह एक रैली में भाग लेने के लिए चटोग्राम जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर