,

Gold Silver Price Today: सोना ₹1,49,700 के पार, चांदी ₹2,28,350 पहुंची; जानें आज का ताजा भाव

https://swadeshlive.com/gold-silver-price-today-07-august/

Gold Silver Price Today: शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर मजबूत तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। इस सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में लगातार मजबूती देखने को मिली है।

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में 866 रुपये तक उछाल

शुक्रवार सुबह करीब 10:55 बजे अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 842 रुपये यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे पहले सोने ने 497 रुपये की तेजी के साथ 1,49,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार शुरू किया था। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,48,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान सोने ने 1,49,724 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर और 1,49,164 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने में एक समय करीब 866 रुपये तक की तेजी देखने को मिली।

Gold Silver Price Today: चांदी के भाव में 2,864 रुपये तक की तेजी

चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी करीब 2,514 रुपये यानी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 2,28,350 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी।

चांदी ने दिन की शुरुआत करीब 2,157 रुपये की तेजी के साथ 2,27,993 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर की। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,836 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान इसका भाव 2,28,700 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा, जबकि 2,27,481 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर भी देखा गया। पिछले बंद भाव की तुलना में चांदी में करीब 2,864 रुपये तक की बढ़त दर्ज हुई।

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में भी सोना हुआ महंगा

घरेलू सर्राफा बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूत तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,800 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

इस तेजी के साथ सोने का भाव करीब सात सप्ताह के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी 2,100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई।

Gold Silver Price Today: लगातार तेजी से बाजार में बढ़ी हलचल

सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह लगातार मजबूती ने कीमती धातुओं के बाजार में हलचल बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी दोनों धातुओं में खरीदारी का रुझान मजबूत दिखाई दिया। हालांकि, वायदा बाजार में कीमतें दिनभर अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की खरीदारी के अनुसार बदल सकती हैं।

इसलिए सोना या चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार के ताजा भाव की भी पुष्टि करना जरूरी है, क्योंकि वायदा और खुदरा बाजार की कीमतों में अंतर हो सकता है।

read also: Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…