,

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई कान्हा की नगरी मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज

मथुरा: महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कान्हा की नगरी मथुरा वृंदावन गोवर्धन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यहाँ आज मंगलवार से ही कांवड़ियों का सैलाब यहां उमड़ पड़ा है। हर दिशा से आने वाले शिवभक्त गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। यह भक्तगण रामघाट, राजघाट, सोरों, कछला जैसे विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर आए हैं। अपनी कांवड़ चढ़ाने के लिए श्रद्धालु मथुरा के प्रमुख गोपेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव और चकलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरे शहर में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। हर ओर से “बोल बम”, “बम बम भोले” के जयकारों की आवाज़ गूंज रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास तैयारियां की हैं। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर मेडिकल सहायता तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

READ ALSO: बेटे भाग्य से और बेटियां सौभाग्य से मिलती हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…