BY
Yoganand Shrivastava
Oman Coast GFS Galaxy Commercial Ship Attack मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच समुद्री जलमार्गों पर असुरक्षा का खतरा बेहद गहरा गया है। ओमान के तट के पास रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में ईरान द्वारा एक कमर्शियल जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ (GFS Galaxy) पर ड्रोन से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस मर्चेंट नेवी जहाज पर 11 भारतीय नागरिक भी सवार थे। हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि एक भारतीय क्रू मेंबर अभी भी लापता है। इस गंभीर घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए हमले की तीखी निंदा की है और आधिकारिक बयान जारी किया है।

Oman Coast GFS Galaxy Commercial Ship Attack उत्तर-पूर्वी ओमान के पास ड्रोन से दागी गईं मिसाइलें, 1 भारतीय की तलाश जारी
ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट के करीब स्थित उत्तर-पूर्वी ओमान के समुद्री इलाके में कमर्शial मालवाहक जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ को निशाना बनाकर आत्मघाती ड्रोन हमले किए गए। धमाके के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया, “हम ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है। ओमान में स्थित भारतीय दूतावास वहां के स्थानीय प्रशासन और नौसेना के साथ मिलकर युद्धस्तर पर खोज और बचाव (Search and Rescue) अभियान चला रहा है।”

Oman Coast GFS Galaxy Commercial Ship Attack ‘अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर हमले तुरंत रुकें’— भारत की दुनिया से कूटनीतिक अपील
Oman Coast GFS Galaxy Commercial Ship Attack क्षेत्र में तेजी से बिगड़ते हालातों पर चिंता जताते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने वैश्विक बिरादरी के सामने अपना कड़ा रुख रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले वैश्विक व्यापार और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद चिंताजनक हैं। हम सभी पक्षों से तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान (Diplomatic Solution) की राह पर लौटने की अपील दोहराते हैं। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों और आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना हर हाल में बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत वैश्विक समुद्री व्यापार की आवाजाही को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”
Oman Coast GFS Galaxy Commercial Ship Attack मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार: अमेरिका के 140 ठिकानों पर हमलों के बाद ईरान का पलटवार
दरअसल, यह समुद्री हमला उस बड़े सैन्य टकराव का हिस्सा है जिसने पूरे मिडिल ईस्ट को दहला रखा है। अमेरिकी सेना ने हाल ही में जमीन, समुद्र, लड़ाकू विमानों और नौसैनिक युद्धपोतों के जरिए सटीक निशाना साधते हुए ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। इस अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेसों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग दी हैं।
इस बीच, पड़ोसी देश कतर में भीषण धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिसके तुरंत बाद पूरे कतर में मिसाइल सायरन गूंज उठे। कतर की सेना ने आधिकारिक पुष्टि की है कि उसकी वायु सेना ने ईरान की तरफ से आ रही कई खतरनाक मिसाइलों को हवा में ही सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट (ध्वस्त) कर दिया है। यूएई ने भी अपने नागरिकों के लिए मिसाइल और ड्रोन हमले का रेड अलर्ट जारी किया है।





