Ola-Uber Strike: आज ओला-उबर-रैपिडो की देशव्यापी हड़ताल, 6 घंटे तक ठप रहेगी सर्विस – यात्रियों की बढ़ी परेशानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ola-Uber Strike

Ola-Uber Strike: 7 फरवरी यानी आज देशभर में ऐप-बेस्ड राइड प्लेटफॉर्म ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। ड्राइवर करीब 6 घंटे तक ऑफलाइन रहेंगे, जिसके कारण इस दौरान कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Ola-Uber Strike: ड्राइवरों ने हड़ताल क्यों की?

यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और अन्य श्रमिक संगठनों ने मिलकर बुलाई है। यूनियन का आरोप है कि सरकार द्वारा न्यूनतम किराया तय नहीं किए जाने के कारण कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय कर रही हैं, जिससे ड्राइवरों की कमाई घट रही है और उनका शोषण हो रहा है। यूनियन ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा है।

Ola-Uber Strike

ड्राइवरों की कमाई पर असर
यूनियन का कहना है कि तय न्यूनतम किराया न होने के कारण ड्राइवरों की आय घट गई है और अनिश्चितता बढ़ गई है। साथ ही, कमर्शियल काम के लिए प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल से लाइसेंसधारी ड्राइवरों को नुकसान हो रहा है।

Ola-Uber Strike: यूनियन की मुख्य मांगें

  1. ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए न्यूनतम बेस किराया तुरंत तय किया जाए।
  2. प्राइवेट, नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाई जाए।

Ola-Uber Strike: यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

हड़ताल के दौरान प्रमुख शहरों में कैब और बाइक टैक्सी मिलना मुश्किल होगा। ऑफिस जाने वाले, एयरपोर्ट जाने वाले और रोजमर्रा के यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के