,

Kaithal Haryana: परीक्षा में मेहनत और सोच ही विद्यार्थियों की असली पहचान- CM नायब सिंह सैनी

Kaithal Haryana

Report by: Kapoor Sahib, Edit by: Priyanshi Soni

Kaithal Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज कैथल के सभागार में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एग्जाम वॉरियर्स” विशेष एपिसोड का लाइव प्रसारण देखा।

Kaithal Haryana: छात्रों का मनोबल बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा का दबाव न लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा आपकी पहचान नहीं है, बल्कि परीक्षा के लिए किए गए प्रयास, मेहनत और सोच ही आपकी असली पहचान हैं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास बनाए रखने और निरंतर कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।

Kaithal Haryana: स्वच्छता और कर्तव्यपालन पर जोर

Kaithal Haryana

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल बच्चों के साथ परीक्षाओं से पहले जुड़ते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत, स्वच्छता और कर्तव्य पालन पर चर्चा करने को कहा। बच्चों को देश के विकास में योगदान देने और स्वच्छता अभियानों में भाग लेने का आह्वान किया गया।

Kaithal Haryana: परीक्षा केवल अंकों की नहीं, आत्मविकास की भी है

नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा अंक हासिल करने का माध्यम है, लेकिन यह आत्ममूल्यांकन और आत्मविकास का अवसर भी है। अंक कम आने पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि लगातार मेहनत और प्रयास जारी रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को 2047 में विकसित भारत के मजबूत स्तंभ बनने की शुभकामनाएं दी।

Read also: Kalanaur में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, पहचान अब भी अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…