,

IND vs ENG U19 World Cup Final: भारत ने 411 रन का लक्ष्य रखा, वैभव ने सेकंड फास्टेस्ट सेंचुरी और सबसे ज्यादा छक्के लगाए

IND vs ENG U19 World Cup Final

Edit by: Priyanshi Soni

IND vs ENG U19 World Cup Final: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच ICC U19 World Cup का फाइनल इस वक्त खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 411 रन बना दिए। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 412 रन बनाने होंगे।

IND vs ENG U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी और आयुष ने खेली धमाकेदार पारियाँ

वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जमाए। वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। कप्तान आयुष ने भी 53 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में रखा। अंतिम ओवरों में अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों पर 40 रन, कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 37 रन, वेदांत ने 32 और विहान ने 30 रन का योगदान दिया।

IND vs ENG U19 World Cup Final: भारत का रिकॉर्ड तोड़ा गया

IND vs ENG U19 World Cup Final

भारत ने पहले 25 ओवर में दो विकेट खोकर 250 रन बनाए। अगले 25 ओवर में सात विकेट पर 161 रन जोड़े। वैभव सूर्यवंशी के 26वें ओवर में आउट होने के बाद रन रेट थोड़ी देर के लिए धीमी हुई, लेकिन बाद में टीम ने इसे बढ़ाया। भारत अब ऐसी पहली अंडर-19 टीम बन गई है जिसने प्लेऑफ में 350 से अधिक रन बनाए।

IND vs ENG U19 World Cup Final: भारत और इंग्लैंड की टीम फाइनल तक बिना हारे

भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान थॉमस रेव के हाथ में है। दोनों टीमें फाइनल तक एक भी मैच हारे बिना पहुंची हैं। आज एक टीम का जीत का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि दूसरी को हार का सामना करना पड़ेगा।

IND vs ENG U19 World Cup Final: टीम इंडिया और इंग्लैंड की सूची

भारत की अंडर-19 टीम:
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम:
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…