,

National Cadet Corps : ‘मुख्यमंत्री बैनर’ कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और नेतृत्व गुणों के विकास में सहायक : सीएम

National Cadet Corps

National Cadet Corps : एनसीसी के अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से मजबूत हो रहा लोकतंत्र

National Cadet Corps : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति के संस्कार देने का एक मजबूत मंच है। ‘मुख्यमंत्री बैनर’ जैसे कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एनसीसी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ‘मुख्यमंत्री बैनर’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

National Cadet Corps

National Cadet Corps : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से की जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने की अपील

National Cadet Corps : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। युवा अपनी असीम ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए समर्पण भाव से मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है और भारत ने हमेशा शांति का मार्ग अपनाया है।

National Cadet Corps : डॉ. यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेनाओं ने हर बार साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं को समान अवसर दिए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस 2026 समारोह नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा और पहली बार अर्धसैनिक बल की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व महिला अधिकारी ने किया।

National Cadet Corps

National Cadet Corps : मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय को बधाई दी। निदेशालय ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जबलपुर को प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 के लिए बेस्ट इंटर ग्रुप ‘मुख्यमंत्री बैनर’ प्रदान किया।

National Cadet Corps

इस अवसर पर आरडीसी में भाग लेने वाले कैडेट्स को 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये के पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…