,

Bird Flu H5N1: चेन्नई में बर्ड फ्लू का अलर्ट, सैकड़ों कौवों की मौत से हड़कंप, H5N1 की पुष्टि

Bird Flu H5N1

Edit by: Priyanshi Soni

Bird Flu H5N1: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों कौवे मृत पाए गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नमूने जांच के लिए भेजे थे। लैब रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि इन कौवों की मौत H5N1 वायरस यानी बर्ड फ्लू के कारण हुई है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं।

Bird Flu H5N1: सरकार की एडवाइजरी, मृत पक्षियों से दूर रहें लोग

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। लोगों को मरे हुए पक्षियों को छूने या संभालने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय अधिकारियों को देने को कहा गया है। इसके अलावा, सभी मृत पक्षियों और पोल्ट्री के शवों को या तो जलाने या गहरे गड्ढे में दफनाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने भी तमिलनाडु के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर व्यापक फील्ड निगरानी करने के लिए कहा है।

Bird Flu H5N1: क्या है H5N1 वायरस?

H5N1 इन्फ्लूएंजा A वायरस का एक बेहद खतरनाक स्ट्रेन है, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है। यह मुख्य रूप से पक्षियों, खासकर पोल्ट्री और जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है। यह वायरस पक्षियों में तेजी से फैलता है और गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। हालांकि यह मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ मामलों में यह इंसानों और अन्य जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है।

Bird Flu H5N1 : इंसानों के लिए कितना खतरनाक?

H5N1 आम जनता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है, हालांकि इंसानों में इसके संक्रमण के मामले दुर्लभ हैं। जब यह वायरस मनुष्यों को संक्रमित करता है, तो यह गंभीर श्वसन समस्याएं पैदा कर सकता है, जिनमें निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारियां शामिल हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

Read also: Supreme Court ने लगाई प्रशांत किशोर को फटकार, कहा- चुनाव हारने के बाद कोर्ट का सहारा न लें

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…