लखनऊ नगर निगम में खाली दिखे ऑफिस, मेयर ने सभी गेट पर लगवाया ताला, सीएम से शिकायत की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम के दफ्तरों की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने अचानक नगर निगम का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्हें ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी के समय दफ्तर से गायब मिले। इस लापरवाही पर नाराज होकर मेयर ने नगर निगम कार्यालय के सभी गेट्स पर ताले लगवा दिए


खाली मिला पूरा नगर निगम दफ्तर

निरीक्षण के दौरान मेयर ने हर विभाग का अटेंडेंस रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया।

  • जन्म प्रमाण पत्र विभाग: केवल 3 कर्मचारी मौजूद मिले।
  • नगर स्वास्थ्य विभाग और पशु कल्याण विभाग: दफ्तर खाली मिला।
  • स्वास्थ्य अधिकारी: ऑफिस में मिले लेकिन उनसे उनके आने का समय दर्ज कराने के लिए सबूत मांगा गया।

यहां तक कि नगर निगम परिसर के पीछे स्थित कर्मचारियों के घरों में बिजली चोरी भी पकड़ी गई।


नगर आयुक्त के अलावा कोई अधिकारी नहीं मिला

निरीक्षण के दौरान मेयर को केवल नगर आयुक्त अपने दफ्तर में मिले। बाकी सभी चार अपर नगर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी नदारद रहे। मेयर ने कहा कि “जनता परेशान है और यहां अधिकारी काम करने के बजाय दफ्तर से गायब हैं। यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने नगर आयुक्त से अनुपस्थित अधिकारियों की पूरी सूची और उनकी मीटिंग डिटेल्स मांगी है।


मेयर का सख्त रुख: सीएम योगी को भेजेंगी रिपोर्ट

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सभी गायब अधिकारियों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

“अगर समय पर जवाब नहीं मिला तो मैं इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करूंगी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाह हैं।”

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'