,

शिवरात्रि: POST OFFICE में मिलेगा गंगाजल, मंदिरों के बाहर भी स्टॉल

NOW GANGA WATER AVAILABLE IN POST OFFICE

अंबाला, हरियाणा: शिवरात्रि का दिन भोले नाथ के भक्तों के लिए बहुत खास होता है शिव जी के भक्त हरिद्वार समेत अन्य जगहों से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते है काफी भक्त विभिन्न मजबूरियों के चलते कावड़ यात्रा नही पाते ऐसे भक्तों के लिए डाक विभाग ने कार्यालय मे ही गंगाजल की बोतले रख ली है भक्त यहाँ से गंगाजल ले सकते है साथ ही विभाग मंदिरों के बाहर भी गंगाजल की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है वही से भक्त गंगाजल खरीद कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पाएंगे ! विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि पर अंबाला के कुछ शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल स्टॉल लगाई जाएगी जहां से 30 रुपए की बोतल खरीद कर भक्त जलाभिषेक कर पाएंगे। वही गंगाजल खरीदने आये लोगो ने भी विभाग की तारीफ़ की!

शिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल से जलाभिषेक करने का महत्व है, लेकिन किसी कारणवश जो श्रद्धालु हरिद्वार, गंगोत्री से गंगाजल लेने नहीं जा सकेंगे । उन्हें भी डाक विभाग के सहारे गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का अवसर मिलेगा। इस साल भी अंबाला में डाक विभाग के द्वारा विभिन्न जगहों पर गंगाजल के स्टॉल लगाए जाएंगे और मात्र 30 रुपए में श्रद्धालुओं को गंगाजल की बोतल दी जाएगी इस विषय में जानकारी देते हुए अंबाला जीपीओ के वरिष्ठ पोस्टमास्टर ने बताया की श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए डाक विभाग के द्वारा गंगोत्री से गंगा जल मंगवाया जाता है अंबाला के सभी बड़े डाक घरों में गंगाजल के स्टॉल लगाए गए है जहां से लोग 30 रुपए में गंगाजल की बोतल खरीद सकते है शिवरात्रि से एक दिन पहले अंबाला के विभिन्न मंदिरों के बाहर गंगाजल के स्टॉल भी लगाए जाते हैं !

वही जीपीओ अंबाला छावनी मे गंगाजल लेने आये शिव भक्तो ने बताया कि विभाग का हरिद्वार व गंगोत्री से गंगाजल लाकर देने का कदम बहुत ही सराहनीय है इससे जो हम लोग हरिद्वार नहीं जा सकते तो यहाँ से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है ! उन्होंने बताया कि वे खुद भी यहाँ से गंगाजल लेने आये है ! उन्होंने डाक विभाग का इस योजना के लिए आभार प्रकट किया।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…