Nitish Kumar Rajya Sabha Election: राज्यसभा नामांकन का आखिरी दिन, नीतीश कुमार आज भरेंगे पर्चा, बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Nitish Kumar Rajya Sabha Election: गुरुवार, 5 मार्च को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इसी बीच बिहार की राजनीति में भी आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि वह आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

करीब दो दशक बाद बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होने की चर्चा के साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Nitish Kumar Rajya Sabha Election: नीतीश कुमार आज भरेंगे नामांकन

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह करीब 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ जदयू की ओर से रामनाथ ठाकुर भी उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा जमा करेंगे।

Nitish Kumar Rajya Sabha Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रह सकते मौजूद

सूत्रों का कहना है कि इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं। अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो उनके इस्तीफे के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो जाएगी। इसी के साथ यह भी चर्चा है कि भविष्य में उनके परिवार से किसी सदस्य की राजनीति में एंट्री हो सकती है।

बुधवार को पटना में जदयू के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें इस बात पर सहमति बनी कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Election: अमित शाह के साथ NDA नेताओं की बैठक संभव

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। नामांकन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के बीच बैठक होने की संभावना जताई जा रही है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Election
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

इस बैठक में राज्य में नई सरकार के गठन के फॉर्मूले पर चर्चा हो सकती है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, अब तक गठबंधन में सहयोगी भूमिका निभा रही भाजपा इस बार नेतृत्व की भूमिका में आ सकती है। ऐसे में बिहार को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिल सकता है।

फिलहाल राज्य सरकार में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं। अगर भाजपा का मुख्यमंत्री बनता है तो जदयू को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नई सरकार में एक डिप्टी सीएम होगा या दो।

Nitish Kumar Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की स्थिति में करीब 21 साल बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। ऐसे में भाजपा के कई नेताओं के नाम इस पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

इनमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। यादव समुदाय से आने वाले नित्यानंद राय केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं और बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

दूसरा नाम सम्राट चौधरी का भी चर्चा में है, जो कुशवाहा समुदाय से आते हैं और वर्तमान में राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा नेतृत्व किसी नए या अप्रत्याशित चेहरे को भी आगे ला सकता है। चर्चा यह भी है कि पार्टी अति-पिछड़ा वर्ग से आने वाली किसी महिला नेता को मौका देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकती है।

हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा, और संभव है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी भाजपा कोई चौंकाने वाला नाम सामने लाए।

read also: Iran Israel War: ईरान ने इजरायल पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, मध्य-पूर्व में जंग छठे दिन भी जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Haridwar Holi clash: होली के दौरान बिशनपुर कुंडी में दो पक्षों के बीच, कई घायल

Report by: Dharmraj Haridwar Holi clash: हरिद्वार स्थित पथरी थाना क्षेत्र के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में