,

Holi Celebration in Kanker: काँकेर में रंगों की धूम, शहरभर में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

Holi Celebration in Kanker

Holi Celebration in Kanker: बच्चों की मस्ती से गूंजा शहर, “बुरा ना मानो होली है” की रही धूम

Holi Celebration in Kanker: कांकेर शहर इन दिनों रंगों में पूरी तरह डूबा नजर आ रहा है। चारों ओर “बुरा ना मानो होली है” और “होली है” के स्वर गूंज रहे हैं। सुबह से ही गलियों और चौक-चौराहों पर लोगों की टोलियां रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाती दिखाई दीं।

होली का सबसे ज्यादा आनंद बच्चों ने उठाया। बच्चे रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारी के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए। एक-दूसरे को रंग लगाकर और ठिठोली करते हुए बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थीं।

Holi Celebration in Kanker: रामदेव मंदिर में फूलों की होली, लोगों ने दी शुभकामनाएं

शहर के रामदेव मंदिर में विशेष रूप से फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष फूल अर्पित कर एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा की और भक्ति भाव से होली मनाई। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच रंगों और फूलों की सुगंध ने माहौल को और भी खास बना दिया।

READ ALSO: Holi बॉलीवुड की यादगार होली: आरके स्टूडियो का ‘रंगों वाला टैंक’ और बच्चन परिवार का ‘कुर्ता फाड़’ जश्न

वहीं शहरभर में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए काँकेर में होली का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…