Tirumala : चंद्र ग्रहण के साये में 11 घंटे बंद रहेगा श्री वेंकटेश्वर मंदिर, शुद्धिकरण के बाद ही होंगे दर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tirumala

Tirumala खगोलीय गणना और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज 3 मार्च को लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण के कारण तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मंदिर के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। ग्रहण के सूतक काल को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट सुबह 9 बजे ही बंद कर दिए गए। यह पाबंदी अगले 11 घंटों तक प्रभावी रहेगी, जिससे देश-विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन कार्यक्रम में बदलाव आया है।

दर्शन से लेकर लड्डू काउंटर तक सब कुछ ‘लॉक’

Tirumala मंदिर प्रशासन के अनुसार, सुबह 3 बजे मंदिर खोलकर सुप्रभात सेवा और अर्चना जैसी अनिवार्य रस्में पूरी की गईं, जिसके बाद सुबह 8 बजे भक्तों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया। सुबह 9 बजे मुख्य महाद्वारम पर ताले लगा दिए गए। वर्तमान में मंदिर परिसर के भीतर केवल सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। न केवल मुख्य मंदिर, बल्कि अन्नप्रसादम कॉम्प्लेक्स और मशहूर लड्डू वितरण केंद्र को भी अस्थाई रूप से बंद रखा गया है।

कैंसिल हुईं विशेष सेवाएं: रात 8:30 बजे से शुरू होगा प्रवेश

Tirumala ग्रहण के चलते आज की सभी प्रमुख सेवाएँ जैसे कल्याणोत्सवम, डोलोत्सवम और सहस्र दीपालंकरण को रद्द कर दिया गया है। मंदिर के द्वार शाम 7:30 बजे शुद्धिकरण के लिए खोले जाएंगे। पुण्याहवाचन और गर्भगृह की सफाई के बाद रात करीब 8:30 बजे से आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी। लड्डू की बिक्री रात 8 बजे से और अन्नप्रसादम का वितरण शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद ही शुरू हो पाएगा।

उत्तर से दक्षिण तक मंदिरों में पसरा सन्नाटा

Tirumala तिरुमला के साथ-साथ उत्तर भारत के प्रमुख केंद्रों में भी ग्रहण का असर साफ दिख रहा है। अयोध्या का राम मंदिर, काशी विश्वनाथ और मथुरा के बांके बिहारी मंदिर समेत देशभर के ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपीठों के पट बंद हैं। शाम 6:47 बजे ग्रहण समाप्त होने के बाद ही देश के इन सभी प्रमुख तीर्थस्थलों में साफ-सफाई और विशेष आरती की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद ही भक्त अपने आराध्य की एक झलक पा सकेंगे।

Read this: Unnao : सामने आया मौत का ‘लाइव’ वीडियो, झपकी आने से डिवाइडर से टकराया लोडर; 2 की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना