New Income Tax Rules 2026: नए इनकम टैक्स नियमों का ड्राफ्ट जारी,1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया सिस्टम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
New Income Tax Rules 2026

New Income Tax Rules 2026: इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार को ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का नया ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है। ये नियम अगले वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। सरकार का उद्देश्य टैक्स व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और करदाताओं के अनुकूल बनाना है, ताकि आम टैक्सपेयर आसानी से नियमों को समझ सकें और अनुपालन कर सकें।

नए ड्राफ्ट में नियमों और फॉर्म की संख्या में बड़ी कटौती की गई है। मौजूदा इनकम टैक्स रूल्स, 1962 में 511 नियम और 399 फॉर्म थे, जिन्हें घटाकर अब 333 नियम और 190 फॉर्म कर दिया गया है। विभाग ने अनावश्यक प्रावधानों को हटाया है और समान प्रकृति के नियमों को एक साथ जोड़ा है, जिससे टैक्स सिस्टम की जटिलता कम होगी।

New Income Tax Rules 2026: फॉर्म होंगे आसान और यूजर-फ्रेंडली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ही संकेत दिया था कि टैक्स नियमों और फॉर्म को सरल बनाया जाएगा। नए ड्राफ्ट में फॉर्म को नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिनकी भाषा अधिक स्पष्ट और आम आदमी के लिए समझने योग्य होगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे टैक्स फाइलिंग में प्रशासनिक और कानूनी उलझनें कम होंगी।

New Income Tax Rules 2026

22 फरवरी तक मांगे गए सुझाव

CBDT ने इस ड्राफ्ट को सार्वजनिक कर दिया है। आम नागरिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, उद्योग जगत और अन्य हितधारक 22 फरवरी 2026 तक अपने सुझाव दे सकते हैं। सरकार इन सुझावों के आधार पर अंतिम नियम तैयार करेगी और फिर इन्हें आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा।

New Income Tax Rules 2026

New Income Tax Rules 2026: नए इनकम टैक्स बिल की चार अहम बातें

  • असेसमेंट ईयर की जगह ‘टैक्स ईयर’: नए बिल में शब्दावली बदली गई है। बिल के पन्ने 823 से घटकर 622 हो गए हैं, हालांकि अध्यायों की संख्या 23 ही रहेगी।
  • क्रिप्टो एसेट्स पर सख्ती: अब क्रिप्टो को भी अनडिस्क्लोज्ड इनकम के दायरे में रखा जाएगा, जैसे नकदी, बुलियन और ज्वेलरी।
  • टैक्सपेयर्स चार्टर शामिल: करदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए चार्टर जोड़ा गया है, जिससे टैक्स प्रशासन ज्यादा पारदर्शी होगा।
  • सैलरी कटौतियां एक जगह: स्टैंडर्ड डिडक्शन, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट जैसी कटौतियों को अब एक ही स्थान पर संकलित किया गया है।

नए इनकम टैक्स नियमों का उद्देश्य कर व्यवस्था को सरल बनाना, अनुपालन आसान करना और करदाताओं के भरोसे को मजबूत करना है। सरकार इसे ‘आधुनिक, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल’ टैक्स सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

India US talks: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर सार्थक बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

India US talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के

Nepal में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

Nepal: नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री

CG: Top 10

CG: 1. तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करीMahasamund में पुलिस ने चेकिंग

MP: Top 10

MP: 1. महावीर जयंती छुट्टी पर सस्पेंसMahavir Jayanti की छुट्टी को लेकर

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट