,

Khap Panchayat Justice: संभल में पंचायत का तुगलकी फरमान

Khap Panchayat Justice: Tughlaq decree of Panchayat in Sambhal

Khap Panchayat Justice: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला, कानून को दरकिनार कर पंचायत ने दी सरेआम सज़ा

संभल जनपद के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत ने कानून को हाथ में लेते हुए छेड़छाड़ के आरोपी युवक को सरेआम जूतों से पिटवाने का फरमान सुना दिया। यह पूरी घटना थाने के बाहर पंचायत की मौजूदगी में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला ग्राम राजथल का है, जहां एक किशोरी जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए युवक को थाने बुलाया।

Khap Panchayat Justice: पुलिस के सामने पंचायत का दबाव, थाने के बाहर सुनाई गई सजा

जानकारी के अनुसार, थाने पहुंचने पर गांव के प्रधान पुत्र सहित कई ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और पुलिस से बातचीत के बाद दोनों पक्षों को थाने के बाहर भेज दिया गया, ताकि आपसी सहमति से मामला सुलझ सके। लेकिन थाने के बाहर पहुंचते ही पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए आरोपी युवक को सरेआम किशोरी से जूते मरवाने की सजा सुना दी।

पंचायत के आदेश का पालन करते हुए किशोरी ने आरोपी युवक के सिर पर जूते बरसाए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

Khap Panchayat Justice: बड़ा सवाल: अगर आरोपी ने उठाया आत्मघाती कदम तो जिम्मेदार कौन?

इस पूरे घटनाक्रम ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि यदि पंचायत के इस तुगलकी फरमान से आहत होकर आरोपी युवक कोई आत्मघाती कदम उठा लेता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—पुलिस की, पंचायत की या फिर उस किशोरी की जिसने पंचायत के दबाव में यह सजा दी?

READ ALSO: Chennai Flights Diverted: चेन्नई एयरपोर्ट पर कोहरे से ठप रहीं उड़ानें, कई फ्लाइटें डायवर्ट; यात्रियों में अफरातफरी

अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पंचायत द्वारा कानून हाथ में लेने पर कोई सख्त कदम उठाया जाता है या नहीं।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…