Ambikapur Cyber Fraud Arrest: ठगी का आरोपी मृगांक सिन्हा गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur Cyber Fraud Arrest

Report By: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Ambikapur Cyber Fraud Arrest: डीआईजी और एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के आरोपी मृगांक सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अंबिकापुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Ambikapur Cyber Fraud Arrest: क्रिकेट में देश-विदेश खिलाने का झांसा देकर की ठगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक खिलाड़ी को क्रिकेट में देश-विदेश में मैच खिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 15,38,000 रुपये की ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर आरोपी को दबोचा।

Ambikapur Cyber Fraud Arrest

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।