IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs USA T20 WC 2026

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में USA को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 161 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएसए की टीम 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने दो अहम अंक हासिल कर लिए हैं।

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही और अधिकांश बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और 49 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

गेंदबाजों ने USA को दबाव में रखा

IND vs USA T20 WC 2026

लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की टीम दूसरे और तीसरे ओवर में ही अपने दो विकेट गंवा बैठी। इसके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम कभी भी रन चेज में वापसी नहीं कर सकी। हालांकि, यूएसए ने पूरे 20 ओवर खेले और 8 विकेट पर 132 रन बनाए।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली।

IND vs USA T20 WC 2026: भारत का अगला मुकाबला 12 फरवरी को

IND vs USA T20 WC 2026

इस जीत के बाद भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलंबो रवाना होगी।

IND vs USA T20 WC 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग स्क्वॉड

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

USA: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने