Nepanagar: देर रात बेख़ौफ़ चोरों का आतंक, आधा दर्जन सूने मकानों में चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nepanagar

Report by: Karan Ingle, Edit by: Priyanshi Soni

Nepanagar: शहर के डी-वन क्षेत्र में देर रात बेख़ौफ़ चोरों ने एक के बाद एक **आधा दर्जन सूने मकानों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। एक ही क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Nepanagar: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोर रात के समय मकानों के आसपास घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

सुबह हुई घटना की जानकारी, लोगों में मचा हड़कंप

सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले, तब उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस को दी गई सूचना, मौके पर पहुंचा अमला

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने नेपानगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया।

जांच में जुटी पुलिस, चोरों की तलाश तेज

नेपानगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।