,

फूलों की बौछार से हुआ क्रेडेट्स का वेलकम

आरडीसी कैंम्प 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटा 22 सदस्यों का दल

मुख्यालय में किया गया शानदार स्वागत

जबलपुर : ढोल-नगाड़ों की थाप पर कैडेट्स का शानदार वेलकम हुआ। साउथ सिविल लाइन के महाकौशल कॉलेज के समीप जैसे ही कैडेट्स की बस पहुँची। फूलों की बौछार और ढोल की थाप सुनाई देने लगी। मुख्यालय के अधिकारी युवाओं का उत्साहवर्धन करते नजर आए। जी हाँ, आरडीसी शिविर में शामिल दल का स्वागत कुछ ऐसे ही हुआ पचपेढ़ी रोड स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में समारोह आयोजित हुआ। जहाँ ब्रिगेडियर एजी बरबरे, ग्रुप कमांडर एनसीसी ने दल का वेलकम किया।
सूबेदार मेजर राकेश कुमार ने बताया कि एनसीसी के कुल 22 सदस्यों के दल ने आरडीसी शिविर में भाग लिया था। 1 माह के अनुभव के बाद वे जबलपुर पहुँचे। कर्नल विक्रांत त्यागी, एसएम कमांडिंग ऑफिसर 1 एमपी आर्टिलरी रेजिमेंट ने उनका नेतृत्व किया। कर्नल सौरभ चौहान और कर्नल दिनेश का भी मार्गदर्शन रहा।

आज का राशिफल 5 मार्च 2025

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…