Nawada : रजौली में अतिक्रमण पर प्रशासन का प्रहार: बजरंगबली चौक पर चिपकाए गए सैकड़ों नोटिस, सोमवार को तलब किए गए दुकानदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार

Nawada : नगर पंचायत रजौली के मुख्य बाजार और बजरंगबली चौक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अंचल प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदारों और अवैध गुमटी संचालकों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। शनिवार को दर्जनों नोटिस सार्वजनिक रूप से चौक की दीवारों और खंभों पर चिपकाए गए, जिससे स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

अंतिम चेतावनी: 9 फरवरी को अंचल कार्यालय में पेशी

Nawada अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी के निर्देशानुसार जारी इन नोटिसों में अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है। जिन दुकानदारों ने व्यक्तिगत रूप से नोटिस लेने में आनाकानी की, उनके नाम के नोटिस सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिए गए हैं। सभी संबंधित दुकानदारों को 9 फरवरी (सोमवार) सुबह 11 बजे अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

Nawada रजौली न केवल नगर पंचायत है, बल्कि प्रखंड और अनुमंडल मुख्यालय भी है। लंबे समय से स्थानीय लोग और प्रशासन अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में तत्कालीन एसडीओ और वर्तमान अंचलाधिकारी द्वारा कई बार माइकिंग कराई गई और ई-रिक्शा के माध्यम से स्वतः अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई थी। इसके बावजूद सड़कों के किनारे जमी दुकानें नहीं हटीं, जिसके कारण शहर की सुंदरता बिगड़ने के साथ-साथ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है।

पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए पौधरोपण और बैरिकेडिंग की योजना

Nawada प्रशासन इस बार केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहेगा। अंचलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को दुकानदारों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एक बार रास्ता साफ होने के बाद उन खाली जगहों पर पौधरोपण और लोहे की बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि भविष्य में दोबारा वहां कोई कब्जा न हो सके। दूसरी ओर, फुटपाथी दुकानदारों में अपनी आजीविका को लेकर रोष है; उनका कहना है कि प्रशासन को हटाने से पहले उनके पुनर्वास के लिए वेंडिंग जोन या जगह का चयन करना चाहिए।

Read this: Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने