,

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: Ayushman Card Camp in Chak Hingui village

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ

कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर विकास खंड अंतर्गत चक हिंगुई गांव में योगी सरकार और मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महिला ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगवाई गई और मुनादी कराकर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान गांव के लगभग 50 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिल सकेगा।

READ ALSO: Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Ayushman Bharat Scheme: ग्रामीणों ने की सराहना, सोमवार को लगेगा दूसरा शिविर

इस स्वास्थ्य कैंप से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ग्राम प्रधान मेराज बानो की सक्रियता और सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जमकर सराहना की। ग्राम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन परिवारों का कार्ड नहीं बन सका है, उनके लिए सोमवार को पंचायत भवन में दोबारा आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…