Mohit Jain
National Voters Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदाताओं की भूमिका को अहम बताते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
National Voters Day: लोकतंत्र के प्रति दायित्व का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारा महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 25, 2026
मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारा दायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का सशक्त माध्यम है। सजग नागरिक बनकर अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करें।… pic.twitter.com/3lzmMQG6BE
यह खबर भी पढ़ें: Himachal Pradesh Foundation Day: CM डॉ. मोहन यादव ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई
National Voters Day: राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की अपील

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सजग नागरिक बनकर मतदान करना राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का सशक्त माध्यम है। इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।





