Report: Gajendra
सेठानी घाट से हुई शुभ शुरुआत
Narmadapuram नर्मदापुरम में मां नर्मदा प्रकटोत्सव एवं गौरव दिवस का दो दिवसीय आयोजन श्रद्धा और भव्यता के साथ प्रारंभ हो गया है। सेठानी घाट पर सुबह 10:30 बजे मंगलाचरण के साथ उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेठानी घाट सहित पूरे शहर को आकर्षक सजावट और रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।

म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो बना मुख्य आकर्षण
Narmadapuram इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो रहेगा। पहली बार नर्मदा जयंती के अवसर पर लेजर शो के माध्यम से मां नर्मदा की पावन गाथा को भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। घाटों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और इंद्रधनुषी रोशनी ने आयोजन स्थल को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री का आगमन
Narmadapuram मंगलाचरण और पूजन के बाद सेठानी घाट पर भजनांजलि का आयोजन किया गया। वहीं ‘इंद्रधनुष’ कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। शाम को नित्य आरती समिति द्वारा महाआरती होगी, जिसके बाद भोपाल की प्रसिद्ध कलाकार श्वेता शर्मा द्वारा मां नर्मदा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
मुख्य आयोजन रविवार को होगा, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल मंच से मां नर्मदा का पूजन, अभिषेक और आरती करेंगे। नगर पालिका और प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी की गई है। आयोजकों के अनुसार नर्मदा जयंती के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदापुरम पहुंचकर श्रद्धा और उल्लास के साथ मां नर्मदा की आराधना करेंगे।
Read this: Odisha : गणतंत्र दिवस पर कोरापुट में एक दिन के लिए नॉनवेज बिक्री पर रोक





