BY
Yoganand Shrivastava
कोरापुट जिला प्रशासन का आदेश
Odisha ओडिशा के कोरापुट जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर एक दिन का प्रतिबंध लगाया है। जिला कलेक्टर मनोज सत्यवान महाजन ने सभी तहसीलदारों, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर्स और कार्यकारी अधिकारियों को पत्र भेजकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
प्रतिबंध का दायरा और उद्देश्य
Odisha कलेक्टर के आदेश के अनुसार 26 जनवरी को जिले में मांस, चिकन, मछली, अंडा और अन्य सभी नॉनवेज पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यह कदम गणतंत्र दिवस के दिन शांति, अनुशासन और गरिमामय माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आदेश केवल 26 जनवरी तक प्रभावी रहेगा और अगले दिन से नॉनवेज की बिक्री सामान्य रूप से शुरू हो सकेगी।
बाजार और लोगों पर असर
Odisha इस फैसले के बाद कोरापुट जिले के बाजारों और मांस दुकानों को 26 जनवरी को बंद रहना होगा। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि गणतंत्र दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से संपन्न हो सके। वहीं, नॉनवेज खाने वाले लोग अपने खाने का इंतजाम पहले ही कर रहे हैं।
Read this: Uttarakhand : भारी बारिश और बर्फबारी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद





