,

इंदौर में वेटनरी डॉक्टर की रहस्यमयी मौत: नहाने के बाद आई बेचैनी, अस्पताल में दम तोड़ा

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर। शहर के खजराना क्षेत्र में एक वेटनरी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डॉक्टर राजेश (उम्र लगभग 45 वर्ष), जो पशु चिकित्सा सेवाओं में कार्यरत थे, बुधवार दोपहर अपने क्लिनिक से घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने स्नान किया और बाथरूम से बाहर निकलते ही अचानक घबराहट महसूस करने लगे।

परिवार के मुताबिक राजेश कुछ देर बैठने के बाद असहज महसूस कर रहे थे और उन्होंने अपने छोटे भाई हरीश को बुलाया। हरीश तुरंत उन्हें डीएनएस अस्पताल (एलआईजी चौराहे के पास) ले गए, जहाँ प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संभावित हार्ट अटैक, मगर जांच जारी

प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियाँ पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने एहतियातन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

परिवार में पसरा मातम

डॉ. राजेश के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। बेटों की पढ़ाई अभी चल रही है, जबकि पत्नी गृहिणी हैं। परिवार इस घटना से बेहद सदमे में है। खजराना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…